पश्चिम बंगाल: चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए जादवपुर गई NHRC की टीम पर हमला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हुई थी। इसी की जांच के लिए जादवपुर गई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम पर हमला हुआ है। इस दौरान हमलावरों ने टीम को जांच करने से रोकने और वापस जाने के नारे भी लगाए।
Recommended Video

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा में 40 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया गया। हमें भी यहां गुंडों के हमले झेलने पड़ रहे हैं।' इस बीच राज्यसभा सांसद स्वप्न दास गुप्ता ने एनएचआरसी के सदस्य राजीव जैन को खत लिखकर बंगाल की हिंसा को लेकर चिंता जताई।
West Bengal: National Human Rights Commission (NHRC) team that visited Jadavpur to investigate post-poll violence was attacked.
— ANI (@ANI) June 29, 2021
"During probe, it has been found that more than 40 houses have been destroyed here. We are being attacked by goons," says an NHRC official. pic.twitter.com/iTUcBIZ2GU
इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) समिति के सदस्यों ने पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा से संबंधित मुद्दों और शिकायतों पर बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया था। एनएचआरसी को सुनवाई की अगली तारीख 30 जून तक अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। घंटों बाद, एनएचआरसी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा की शिकायतों की जांच करने के लिए एक सात सदस्यीय पैनल का गठन किया और पैनल को उन लोगों की पहचान करने के लिए कहा जो प्रथम दृष्टया हिंसा के लिए जिम्मेदार थे।












Click it and Unblock the Notifications