BJP सांसद अर्जुन सिंह की कार में तोड़फोड़, TMC कार्यकर्ताओं पर लगाए संगीन आरोप

Recommended Video

    West Bengal में बवाल, BJP सांसद Arjun Singh की कार में तोड़फोड़ | वनइंडिया हिन्दी

    कोलकाता। रविवार को बंगाल के 24 परगना में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमला हुआ है, अर्जुन सिंह ने टीएम समर्थकों पर कार तोड़ने का आरोप लगाया है, यह घटना तब घटी जब 24 परगना में बीजेपी सांसद श्यामनगर पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे थे, इस बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की, अर्जुन सिंह के मुताबिक, वे हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब मैं जांच करने गया, तो मेरी कार में तोड़फोड़ की गई।

    अर्जुन सिंह की कार में तोड़फोड़, TMC पर लगाए संगीन आरोप

    अर्जुन सिंह ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने भी मुझ पर लाठीचार्ज किया और अपशब्द कहे, मेरे आवास पर भी हमला किया गया, मुझे मालूम है कि ये सब ममता बनर्जी के इशारे पर हुआ है, आज मेरी कार तोड़ी गई है लेकिन कल इसकी क्या गारंटी है कि कोई टीएम समर्थक के साथ भी ऐसा नहीं किया जाएगा? इससे गृह युद्ध की संभावना है। मालूम हो कि अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी सांसद हैं।

    दिलीप घोष पर भी हुआ था हमला

    गौरतलब है इससे पहले शुक्रवार को बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर शुक्रवार को सुबह-सुबह हमला किया गया। इसी दिन उत्तर 24 परगना जिले के उत्तर बनगांव क्षेत्र के विधायक और भाजपा नेता विश्वजीत दास पर भी हमले किए गए। उन्हें लक्ष्य कर ईंट, पत्थर चलाए गए जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधानसभा जाने के दौरान विश्र्वजीत दास पर हमला किया गया। भाजपा ने इन दोनों नेताओं पर तृणमूल के लोगों द्वारा हमले का आरोप लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+