शादी के लिए दिए विज्ञापन में मांग, फेसबुक ना चलाती हो लड़की

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शादी के लिए दिया गया एक विज्ञापन इन दिनों चर्चा में है। सरकारी नौकरी कर रहे इस शख्स ने विज्ञापन में कहा है कि वो उस लड़की से शादी करेगा, जो फेसबुक ना चलाती हो। इस शख्स ने एड में लिखा है कि अपनी होने वाली पत्नी के लिए उसकी कुछ मांगें हैं। जिसमें उसने कहा है लड़की की उम्र 18 से 22 साल के बीच हो और 12वीं से ज्यादा पढ़ी ना हो। सबसे बड़ी मांग इस बंदे की ये है कि लड़की सोशल मीडिया से दूर रहती हो।

ये विज्ञापन बन रहे ट्रेंड

ये विज्ञापन बन रहे ट्रेंड

टीओआई की खबर के मुताबक, पश्चिम बंगाल में शादी के लिए आने वाले विज्ञापनों में यह नया ट्रेंड बन गया है जिसमें सबसे प्रमुख शर्त यह होती है कि लड़की को फेसबुक-वॉट्सऐप की लत ना हो और वो इससे दूर रहती हो। इसको लेकर एक तरफ सोशल मीडिया पर मजाक हो रहा है तो दूसरी तरफ इस पर लोग चिंता भी जता रहे हैं।

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया मामलों के एक्सपर्ट प्रसान्ता रे ने इस पर कहा है कि शादी के विज्ञापनों में लोग इस तरह से कह रहे हैं वो नहीं चाहते कि उनकी पार्टनर सोशल मीडिया के माध्यम से किसी से जुड़ें। ऐसे लोग दुनिया के सामने अपनी निजी जिंदगी का खुलासा नहीं करना चाहते हैं।

 सोशल मीडिया चलाने वाले भारत में काफी ज्यादा

सोशल मीडिया चलाने वाले भारत में काफी ज्यादा

पश्चिम बंगाल में शादी के लिए विज्ञापनों के मामले में इस ट्रेंड को लेकर लोग इसे लड़की की जिंदगी में बेवजह की दखलअंदाजी कह रहे हैं। भारत में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की बड़ी तादाद है। देश में फेसबुक चलाने वाले 24.1 करोड़ लोग हैं तो वहीं वॉट्सऐप का इस्तेमाल 20 करोड़ लोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+