West Bengal elections:ममता का ऐलान, इसलिए BJP-CPM की सभाओं को डिस्टर्ब करवाएंगी
West Bengal assembly elections 2021:लगता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee)ने बीजेपी (BJP) को साधने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रणनीति अपनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वोटरों को वोट के लिए पैसे मिलते हैं तो वह पैसे अपने पास जरूर रख लें। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी(AAP) ऐसे बयानों की वजह से तीन बार से दिल्ली विधानसभा चुनावों के समय विवादों में आती रही है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने यह भी ऐलान किया है कि वह अब बीजेपी(BJP) और सीपीएम (CPM)की सभाओं को बाधित करने के लिए अपना आदमी भेजेंगी। ममता बनर्जी ने यह विवादित बयान पुरुलिया (Purulia)की रैली में दिया है।
Recommended Video

टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी को नक्सली और माओवादियों से भी ज्यादा खतरनाक पार्टी करार दिया है। यही नहीं उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही टीएमसी सुप्रीमो ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि वह आगे से बीजेपी और सीपीएम की सभाओं में गड़बड़ी करवाएंगी। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, 'पिछले कुछ दिनों से मैं देख रही हूं कि बीजेपी की ओर से भेजे गए कुछ लोग हमारी सभाओं में गड़बड़ियां करते हैं। अब मैं कुछ लोगों को भेजकर बीजेपी-सीपीएम की सभाओं को बाधित करवाऊंगी।'
यही नहीं उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बाकी बड़े नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि वो तो दलित परिवार के यहां खाना खाकर चले जाते हैं, लेकिन उसका खर्च दलितों को अपनी जेब से भरना पड़ता है। ममता ने यह भी कहा है कि अब उनकी पार्टी ऐसे लोगों को पैसे देगी। ममता ने दावा किया है कि, 'एक दलित परिवार ने कहा है कि हम उन्हें (उनके घर आने वाले बीजेपी नेताओं को) अपनी जेब से खिलाते हैं.....वो पैसे कहां से देंगे? मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब भी ऐसा कुछ दिखाई दे तो उन्हें पैसे दे दें। अगर तुम्हें वोट के लिए कोई पैसे देता है तो वह पैसे रख लो।' गौरतलब है कि यह ममता की करीब-करीब वही लाइन है, जिसका दिल्ली में अरविंद केजरीवाल बखूबी प्रयोग कर चुके हैं।
-
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी के भाषण पर चुनाव आयोग का डंडा! चुनाव आयोग ने CEO से मांगी सीक्रेट रिपोर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications