कॉलेज गर्ल्‍स को देख मास्‍टरबेट करने लगा 60 साल का बुड्ढा, लड़कियों ने जमकर पीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकर आप शर्म से झुक जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर समाज को हो क्‍या गया है? जी हां यहां 60 साल का एक बूढ़ा आदमी कॉलेज की छात्राओं के सामने ही मास्‍टरबेट (हस्‍तमैथुन) करने लगा। घटना से गुस्‍साई छात्राओं ने बूढ़े को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। किसी तरह वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी को छात्राओं से बचाया और पुलिस के हवाले किया। आपको बता दें कि मामला मालदा के इंग्लिश बाजार इलाके की है। यहां रविवार को कॉलेज की छात्राओं का एक ग्रुप इलाके के बृन्दाबनी मैदान पर पहुंचा था। वहीं एक बूढ़ा शख्‍स मौजूद था जो छात्राओं को गंदी नीयत से घूर रहा था।

कॉलेज गर्ल्‍स को देख मास्‍टरबेट करने लगा 60 साल का बुड्ढा, लड़कियों ने जमकर पीटा

कुछ देर बाद उस बूढ़े व्‍यक्ति ने अपनी पैंट की जिप खोली और लड़कियों के सामने ही मास्टरबेट करना शुरु कर दिया। बूढ़े की इस हरकत से पहले तो लड़कियां सहम गईं, लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत जुटाकर बूढ़े को पकड़ लिया और उसको बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया। लड़कियों को गुस्से में चीखते-चिल्लाते देखकर लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि लोगों ने आरोपी की उम्र का हवाला देते हुए लड़कियों से आरोपी बूढ़े व्यक्ति को छोड़ने की बात कही। लेकिन लड़कियां आरोपी को सजा देने की बात पर अड़ी रहीं।

इसके बाद भीड़ ने आरोपी को उठक-बैठक लगाने को कहा। इसी बीच आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। कॉलेज की छात्राओं ने इस बात का जिक्र सोशल मीडिया पर किया है। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरु कर दी है। सोमवार को पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी को हिरासत में नहीं ले सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+