Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एकतरफा प्‍यार में प्रेमी ने काटा छात्रा का सिर, खुद फांसी लगाकर दे दी जान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक सन्‍न कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सनकी प्रेमी ने 12 वीं की छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसकी लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। उसकी पहचान 30 वर्षीय अजीत बाग के रूप में हुई है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की है। 18 वर्षीय छात्रा उदय नारायणपुर की रहने वाली है और उसके घर के पास ही ये वारदात हुई।

एकतरफा प्‍यार में प्रेमी ने काटा छात्रा का सिर, खुद फांसी लगाकर दे दी जान

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक अजीत ने छात्रा पर उस समय हमला किया जब उसने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया। हावड़ा के एसपी सौम्‍य रे ने बताया कि हत्‍या को अंजाम देने के बाद आरोपी जोयपुर गया और वहां उसने फंदे के जरिए पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। उन्‍होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। कई और बातें सामने आने की उम्‍मीद है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला बीते 15 मई को राजधानी दिल्‍ली में सामने आया था।

यहां के नरेला इलाके में एक तरफा प्‍यार में पागल युवक ने महिला ने घर में घुसकर उसके सामने खुद को गोली मार ली थी। घायल अवस्‍था में उसे अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक का नाम विक्‍की है।पुलिस के मुताबिक, विक्की कोटला मुबारकपुर का रहने वाला है। वह महिला के पति का दोस्त है। इससे पहले उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नरेला एरिया में स्वर्ण जयंती विहार में वो महिला से मिलने आया था। महिला पहले से ही शादीशुदा है और यह एक तरफा प्यार है। महिला के बाहर न आने पर उसने खुद को गोली मार ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+