पश्चिम बंगाल: मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक शख्स गिरफ्तार, दो लड़कियां बरामद
पूरी मामला पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले का है। यहां भारत-नेपाल सीमा के पास पानीटंकी इलाके से मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल)। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस कार्रवाई में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो लड़कियां भी बरामद हुई हैं। जांच टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पानीटंकी इलाके की मामला
पूरी मामला पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले का है। यहां भारत-नेपाल सीमा के पास पानीटंकी इलाके से मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बड़े ही खुफिया तरीके से जाल बिछाकर इस गिरोह को पकड़ा है। इस कार्रवाई में जहां दो लड़कियों बरामद हुई हैं, वहीं एक शख्स को भी कार्रवाई करने वाली टीम ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही है। मानव तस्करी का ये पूरा खेल बहुत ही सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। इंडो-नेपाल बॉर्डर होने की वजह से तस्करों को सीमा पार करके भागने में भी आसानी रहती थी। हालांकि जांच टीम ने बहुत प्लान तरीके से इस गिरोह को पकड़ा है। माना जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स से पूछताछ में गिरोह के दूसरे सदस्यों की भी जानकारी मिल सकती है।
वैसे एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में होने वाली मानव तस्करी में करीब 42 फीसदी नाबालिग बच्चियां पश्चिम बंगाल की होती हैं। क्राई ने 2014 के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का विश्लेषण किया और पाया कि देश में नाबालिग लड़कियों की खरीद से जुड़े करीब 75 फीसदी मामले महज चार राज्यों के हैं। इसमें पश्चिम बंगाल के बाद दूसरे स्थान पर असम, तीसरे नंबर पर बिहार और चौथे नंबर पर ओडिशा है।












Click it and Unblock the Notifications