कोरोना के मामलों और मौतों को जनता से छिपा रही है ममता सरकार- अधीर रंजन चौधरी
कोलकाता। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश रुका हुआ है वहीं राजनीति तेज हो रही है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार कोरोना के मामलों और मौतों के लेकर जनता से तथ्य छिपा रही है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को निर्देश है कि कोई अगर इस संक्रमण से मरता है तब भी कोरोना को मौत की वजह नहीं बताएं। यह अन्याय है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 33 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में एक्टिव कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 550 हो गई है। वहीं राज्य में अभी तक 22 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications