डॉक्टरों की हड़ताल पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी को दी खास सलाह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सियासी पारा गरमाया हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद सामने आकर हड़ताली डॉक्टरों से अपील की है कि वो काम पर वापस लौट आएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि वो हड़ताली डॉक्टरों की सभी मांगें मानने को तैयार हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के प्रेस सचिव, मनब बंद्योपाध्याय ने बताया कि राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने और डॉक्टरों पर हुए हमले की घटनाओं की तुरंत जांच के लिए तत्काल कदम उठाने की सलाह दी है।

ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की सभी मांगें

ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की सभी मांगें

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने निजी अस्पताल में भर्ती जूनियर डॉक्टरों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है। उन्होंने 10 जून की घटना दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। हम लगातार एक समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि हजारों लोग अपने इलाज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने सीएम ममता को लिखा पत्र की दी ये सलाह

हड़ताली डॉक्टरों से की गई ममता बनर्जी की इस अपील के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की ओर से बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रेस सचिव, मनब बंद्योपाध्याय ने बताया कि राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने और डॉक्टरों पर हुए हमले की घटनाओं की तुरंत जांच के लिए तत्काल कदम उठाने की सलाह दी है।

सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लिखा पत्र

सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखते हुए उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है, जो डॉक्टरों पर हिंसा के मामले में संलिप्त हैं। बता दें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों से हुई मारपीट के मामले में प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर रखी है। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भी डॉक्टरों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने पश्चिम बंगाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को डॉक्टरों से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+