मालदा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 6 हुई, राज्यपाल ने ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली। पश्चिम बगाल के मालदा जिले में प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्य बढ़कर 6 हो गई है। गुरुवार सुबह हुए इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस पूरी घटना पर प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अवैध बम बनाने पर रोक लगानी चाहिए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

jagdeep dhankar

मालदा की घटना पर राज्यपाल ने ट्वीट करके लिखा कि सुजापुर में हुए विस्फोट से मैं काफी दुखी हूं, एसपी के मुताबिक पांच लोगों की मौत होई है और पांच लोग घायल हैं। लेकिन यह समय है कि ममता बनर्जी अवैध रुप से बम निर्माण पर रोक लगाएं और पेशेवर तरीके इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। प्रदेश में कानून व्यवस्था प्रदेश में काफी खराब है। यह समय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गृह मंत्री को जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभाने की। राज्यपाल ने कहा कि आखिर क्यों ममता बनर्जी आधिकारिक तौर पर इस तरह के बम धमाकों में मारे गए लोगों की संख्या साझा नहीं करती हैं।

घटना के बाद गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्धोपाध्याय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देगी। उन्होंने ये भी बताया कि शहरी विकास मंत्री मालदा के लिए निकल चुके हैं और वो खुद जाकर मौके का मुआयना करेंगे। पश्चिम बंगाल गृह विभाग ने धमाके को लेकर उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि फैक्ट्री में बम बनाए जा रहे थे और इसी वजह से धमाका हुआ। बताया गया है कि डीएम और एसपी दोनों मौके पर हैं और मामले पर नजदीक से नजर रखे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+