ठाकुरनगर मतुआ धर्म महामेला में जाते समय पश्चिम बंगाल गर्वनर धनखड़ की तबीयत बिगड़ी
कोलकाता, 01 अप्रैल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मतुआ धर्म महामेला में भाग लेने जा रहे थे। ठाकुरनगर जाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें राजभवन लाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, उनकी हालत अब स्थिर है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मथुआ समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय बीमार पड़ गए। धनखड़ के काफिले को यू-टर्न लेना पड़ा और अब उन्हें वापस राजभवन लाया गया है! डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य का आकलन कर रही है।
Recommended Video
Birbhum Violence: बीजेपी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, ममता बनर्जी नाराज | वनइंडिया हिंदी
सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए राजभवन को फोन किया और राज्य की ओर से सभी चिकित्सा सहायता का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications