दार्जिलिंग: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की सर्वदलीय बैठक जारी

कोलकाता। दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और उत्तर बंगाल के पड़ोसी स्थानों के मंगलवार को अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान करते हुए मंगलवार को अलग-अलग गोरखालैंड की मांग के चलते चल रहे आंदोलन पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक की गई। यह बैठक गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की ओर से बुलाई गई थी।

दार्जिलिंग: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की सर्वदलीय बैठक जारी

बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति में हुई। दरअसल, वो संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को ही नीदरलैंड गईं हैं। बता दें कि सरकार की ओर दसवीं क्लास तक बंगाली को अनिवार्य करने के बाद शुरू हुआ बवाल थमता नहीं दिख रहा है। इतना ही नहीं शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 36 जवानों के घायल होने की खबर है। इनमें से पांच को गोलियां लगी हैं जबकि दो पर धारदार हथियारों के वार लगे हैं।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि पुलिस फायरिंग में उसके तीन समर्थक मारे गए हैं। फिलहाल इन तीन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के साथ संघर्ष में दार्जिलिंग के सिंगामारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि इसमें 36 जवान घायल हो गए। पुलिस के साथ संघर्ष में दार्जिलिंग के सिंगामारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि इसमें 36 जवान घायल हो गए।

एडीजी ऑपरेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि 20 जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 जून से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पहली बार इतनी बड़ी हिंसा दार्जिलिंग में हुई है। गौरतलब है कि दार्जिलिंग पिछले करीब 110 दिनों से जल रहा है और चाय के बागानों लिए मशहूर इस जगह पर अब जगह-जगह जली हुई गाड़‍ियां और पुलिस का हुजूम देखा जा सकता है।

रविवार को दार्जिलिंग में कर्फ्यू का चौथा दिन था और इस मौके पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने एक विरोध रैली का आयोजन किया हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+