Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengal Chunav: ममता की वापसी या मोदी का खेला? TMC-BJP में किसका पलड़ा भारी? Opinion Poll के आंकड़ें चौंकाएंगे

West Bengal Election 2026 opinion poll: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अभी भले ही आधिकारिक तारीखों का ऐलान न हुआ हो, लेकिन मार्च-अप्रैल में 294 सीटों पर होने वाली इस सियासी जंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव से पहले सियासी गलियारों में सवाल गूंजने लगे हैं-क्या ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुआई में बीजेपी बंगाल में सत्ता का तख्तापलट करेगी।

इसी सियासी बेचैनी के बीच पश्चिम बंगाल को लेकर पहला ओपिनियन पोल सामने आ गया है। वोट वाइब (Vote Vibe) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एक विस्तृत सर्वे जारी किया है। तो क्या आंकड़े ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) या बीजेपी के लिए उम्मीद की कोई नई राह खुलती दिख रही है। आइए समझते हैं इस सर्वे के हर उस संकेत को, जो 2026 के बंगाल चुनाव की दिशा तय कर सकता है।

West Bengal Election 2026 opinion poll

🟡 West Bengal Chunav Opinion Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल के आंकड़े

वोट वाइब के सर्वे के मुताबिक, मौजूदा समय में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार के कामकाज को लेकर नाराजगी के संकेत भी साफ दिख रहे हैं।

सर्वे के मुताबिक वोट शेयर कुछ इस तरह रहने का अनुमान है-
🔹TMC को 39.6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
🔹BJP को 30.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
🔹कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 7.3 प्रतिशत पर सिमटता दिख रहा है।
🔹अन्य के खाते में करीब 4 प्रतिशत वोट जाने की बात कही गई है।

यानी TMC और BJP के बीच करीब 9 प्रतिशत का अंतर बताया जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अगर यह अंतर 10 प्रतिशत के आसपास या उससे ज्यादा रहता है तो आमतौर पर उस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल जाता है। इस लिहाज से वोट वाइब का सर्वे ममता बनर्जी के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।

🟡 पश्चिम बंगाल में CM फेस की रेस में कौन आगे?

🔹मुख्यमंत्री पद के चेहरे की बात करें तो ममता बनर्जी अब भी सबसे आगे नजर आ रही हैं।
🔹सर्वे के मुताबिक 35.4 प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद कर रहे हैं।
🔹बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को 20.9 प्रतिशत समर्थन मिलता दिखाया गया है।
🔹दिलचस्प बात यह है कि TMC और BJP के नेताओं की संयुक्त रेटिंग लगभग बराबरी पर 41 से 42 प्रतिशत के बीच बताई गई है।

🟡 ममता बनर्जी सरकार के कामकाज पर जनता की राय बंटी

सर्वे में सरकार के प्रदर्शन को लेकर तस्वीर पूरी तरह एकतरफा नहीं दिखती। करीब 38.3 प्रतिशत लोगों ने ममता सरकार के काम को अच्छा या बेहतरीन बताया है। वहीं 40.6 प्रतिशत मतदाता सरकार के प्रदर्शन को खराब या बेहद खराब मानते हैं। करीब 15 प्रतिशत लोगों की राय इसे औसत बताती है। यह आंकड़े बताते हैं कि सत्ता विरोधी लहर पूरी तरह न सही, लेकिन नाराजगी जरूर मौजूद है।

🟡 किस वर्ग में किसका दबदबा?

🔹वोट वाइब सर्वे में सामाजिक समीकरणों की तस्वीर भी सामने आई है। TMC को मुस्लिम मतदाताओं के बीच करीब 54 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है। इसके अलावा हिंदू जनरल कैटेगरी में भी TMC 40 प्रतिशत के साथ आगे बताई गई है।

🔹दूसरी ओर BJP को अनुसूचित जाति वर्ग में 50 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति में 38 प्रतिशत और OBC वर्ग में 44 प्रतिशत समर्थन मिलने की बात कही गई है।

🔹महिलाओं के बीच TMC को 6 प्रतिशत और पुरुषों में 3 प्रतिशत की बढ़त दिखाई गई है, जिससे कुल बढ़त करीब 9 प्रतिशत बनती है।

🟡 मतदाताओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या

सर्वे के मुताबिक, बंगाल में वोट डालते समय लोगों के लिए सबसे बड़ा फैक्टर ममता बनर्जी सरकार का कामकाज है। करीब 29 प्रतिशत लोग इसी आधार पर वोट करने की बात कहते हैं।

विकास और स्थानीय मुद्दे 13 प्रतिशत वोटरों के लिए अहम हैं। नेतृत्व भी बड़ा फैक्टर है-करीब 7 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के चेहरे और 11 प्रतिशत प्रधानमंत्री के चेहरे को देखकर वोट करने की बात कहते हैं।

युवा मतदाताओं के लिए नेतृत्व सबसे बड़ा मुद्दा है। वहीं मध्यम आयु और वरिष्ठ नागरिक ममता सरकार के कामकाज को ज्यादा तवज्जो देते हैं। SC और OBC वर्ग में भी नेतृत्व अहम मुद्दा है, जबकि ST समुदाय में जाति और धर्म बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। मुस्लिम और जनरल कैटेगरी के मतदाता सरकार के काम को प्राथमिकता देते नजर आ रहे हैं।

🟡 वोटर लिस्ट और SIR अभ्यास पर सवाल

सर्वे के साथ एक बड़ा मुद्दा वोटर लिस्ट से जुड़ा भी सामने आया है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR अभ्यास के दौरान करीब 6.56 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। इनमें से 4.64 करोड़ नाम स्थायी रूप से स्थानांतरित या अनुपस्थित बताए गए हैं, जो कुल हटाए गए नामों का करीब 70 प्रतिशत है। सवाल उठ रहे हैं कि ये लोग आखिर गए कहां और अगर एक जगह से नाम कटे हैं तो दूसरी जगह जोड़े क्यों नहीं जा रहे।

🟡 West Bengal Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की टाइमलाइन

पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव 2026 में होना है। 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च से अप्रैल 2026 के बीच कराए जाने की संभावना है। मौजूदा 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी होगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

2021 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था। 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच वोटिंग हुई और 2 मई को नतीजे आए थे। उस चुनाव में TMC ने बहुमत हासिल किया और ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनी थीं।

वोट वाइब का पहला ओपिनियन पोल फिलहाल ममता बनर्जी और TMC को बढ़त दिखा रहा है, लेकिन सरकार के कामकाज को लेकर नाराजगी और बड़ी संख्या में अनिर्णीत वोटर मुकाबले को रोचक बना सकते हैं। आने वाले महीनों में राजनीतिक समीकरण कैसे बदलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल इतना तय है कि 2026 का बंगाल चुनाव बेहद कांटे का होने वाला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+