Mamata Banerjee ने भवानिपुर से भरा पर्चा, क्या सुवेंदु अधिकारी फिर दोहरा पाएंगे नंदीग्राम का इतिहास?
Mamata Banerjee Files Nomination: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर वही रोमांचक मोड़ आ गया है, जिसने 2021 के चुनावों में पूरे देश का ध्यान खींचा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने बुधवार को अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर (Bhawanipur) से 2026 विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बार उनका मुकाबला किसी और से नहीं, बल्कि भाजपा के दिग्गज नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से होने जा रहा है।
नंदीग्राम की ऐतिहासिक हार के बाद यह पहली बार है जब ये दोनों कद्दावर नेता एक ही मैदान में आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले ने बंगाल चुनाव को न केवल हाई-वोल्टेज बना दिया है, बल्कि इसे साख की लड़ाई में तब्दील कर दिया है। जहां ममता अपनी सत्ता बचाने के लिए 'लक्ष्मी भंडार' जैसी योजनाओं पर भरोसा कर रही हैं, वहीं भाजपा घुसपैठ और परिवर्तन के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।

नंदीग्राम का बदला या भवानिपुर का दबदबा?
2021 के चुनावों में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को 1,956 वोटों के मामूली अंतर से हराकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। उस हार के बाद ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए भवानिपुर से उपचुनाव जीतना पड़ा था। इस बार भाजपा ने रणनीतिक चाल चलते हुए सुवेंदु को भवानिपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से मैदान में उतारा है, ताकि ममता को उनके अपने ही गढ़ में घेरा जा सके।
ये भी पढ़ें: Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी
BJP का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह की हुंकार
सुवेंदु अधिकारी ने 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। नामांकन प्रक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "इस बार बंगाल में किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी गुंडा मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से नहीं रोक पाएगा। सभी निर्भय होकर मतदान करें और भ्रष्टाचार में डूबी TMC सरकार को बंगाल की खाड़ी में फेंक दें।"
TMC का मास्टर स्ट्रोक, घोषणा-पत्र और लोकलुभावन वादे
ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी रैलियों में 'बंगाली संस्कृति' और 'बारी तत्वों' का मुद्दा उठाया है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए इसे बंगाली विरोधी बताया है। वहीं, वोटर्स को लुभाने के लिए TMC ने अपने घोषणा-पत्र में लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ाने और बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया है:
##
बंगाल चुनाव का पूरा शेड्यूल
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर सत्ता का संग्राम दो चरणों में संपन्न होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:
- पहला चरण: 23 अप्रैल 2026
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026
- परिणाम (मतगणना): 4 मई 2026
जहां सुवेंदु अधिकारी अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर आक्रामक हैं, वहीं ममता बनर्जी अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर चौथी बार सत्ता की चाबी हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें: 'महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये', पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र












Click it and Unblock the Notifications