West Bengal Exit Poll 2026: भाजपा या TMC—बंगाल में किसकी बनेगी सरकार? आ गया सबसे पहला एग्जिट पोल
West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। people's pulse एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। सर्वे में पार्टी को 177 से 187 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं भाजपा को को 95 से 110 सीटों के बीच रहने की संभावना बताई गई है।
अनुमान के मुताबिक वाम दलों का प्रदर्शन सीमित रह सकता है और उन्हें एक सीट तक मिल सकती है। कांग्रेस को 1 से 3 सीटों का अनुमान दिया गया है। अन्य दलों के खाते में भी सीमित सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

people's pulse ने कितनी दी सीटें?

2021 विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में दिखी थी कांटे की टक्कर
साल 2021 के चुनाव में सर्वे एजेंसियां बंटी हुई नजर आई थीं। कुल 10 प्रमुख एग्जिट पोल में से 5 ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत की भविष्यवाणी की थी। 3 एजेंसियों ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने का अनुमान लगाया था। 2 एग्जिट पोल ऐसे थे जिन्होंने दोनों पार्टियों के बीच बेहद कड़ी टक्कर और त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई थी।
2016 विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी की वापसी पर सबकी मुहर
2016 के चुनावों के दौरान सभी सर्वे एजेंसियों के सुर एक जैसे थे। मैदान में मौजूद सभी 6 प्रमुख एग्जिट पोल ने एकमत होकर ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी की प्रबल संभावना जताई थी। इन अनुमानों में टीएमसी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया गया था, जो बाद में सही साबित हुआ।
2011 विधानसभा चुनाव: परिवर्तन की लहर को एजेंसियों ने पहचाना
साल 2011 में जब बंगाल में 34 साल पुराने वामपंथी शासन के खिलाफ लहर थी, तब सर्वे एजेंसियों की संख्या आज के मुकाबले काफी कम थी। इसके बावजूद प्रमुख चैनलों के नतीजे 'परिवर्तन' की ओर इशारा कर रहे थे। स्टार न्यूज-नीलसन, हेडलाइन टुडे और सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस जैसे उस समय के बड़े नामों ने टीएमसी की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी की थी। इन सर्वे ने सही तरीके से राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए थे।

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों का रुख किया। चुनाव आयोग (Election Commission of India) के मुताबिक शाम 5 बजे तक करीब 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा दिखाता है कि राज्य में चुनाव को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह बना रहा।
पहले चरण में रिकॉर्ड 91.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में दूसरे चरण में भी लगभग 90 प्रतिशत वोटिंग होना चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है। लगातार ऊंची वोटिंग यह संकेत देती है कि मतदाता इस बार चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।
जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा मतदान Purba Bardhaman में दर्ज किया गया, जहां करीब 92.46 प्रतिशत वोट पड़े। इसके बाद Hooghly में 90.34 प्रतिशत, Nadia में 90.28 प्रतिशत और Howrah में 89.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
North 24 Parganas और South 24 Parganas दोनों जिलों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई इलाकों में सुबह से ही बूथों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं।
142 सीटों पर टिकी है सबकी नजर
दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार का मतदान प्रतिशत राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को करीब 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब दोनों चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद सभी की नजर 4 मई पर टिक गई है, जब नतीजे सामने आएंगे और यह साफ होगा कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications