‘TMC के भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी का सूरज डूब गया’, वोटिंग खत्‍म होने के बाद अमित शाह की पोस्‍ट से मची हलचल

West Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का पहले चरण का मतदान 23 अपैल को संपन्‍न हो गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 91.35% फीसदी बंपर वोटिंग हुई। गुरुवार को संपन्‍न हुआ मतदान भारी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी के बावजूद हिंसक और विवादों से भरा रहा।

राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के गंभीर मामले सामने आए, जिससे चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलीगुड़ी और मालदा जैसे क्षेत्रों में जमकर बवाल देखने को मिला। हिंसक घटनाओं के बीच बंगाल में पहले चरण की वोटिंग समाप्‍त होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट लिखी, जिसने सबका ध्‍यान खींचा है।

West Bengal election 2026

'TMC के भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी का सूरज डूब गया'

अमित शाह ने एक सूर्यास्‍त की फोटो शेयर कर अंग्रेजी और बंग्ला में लिखा 'TMC के भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी का सूरज डूब गया',

'सरकार बनते ही "दीदी के गुंडों" को बख्शा नहीं जाएगा'

इसके साथ ही अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में अपने चुनावी अभियान के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों को कड़ी चेतावनी दी है। पूर्वी बर्दवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2 मई को भाजपा की सरकार बनते ही "दीदी के गुंडों" को बख्शा नहीं जाएगा। यह चेतावनी राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के मद्देनजर दी गई थी, और रैली तीसरे चरण के मतदान से पहले आयोजित की गई थी।

"TMC के गुंडों ने 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है"

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने 130 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ऐलान किया, "2 मई को भाजपा की सरकार बनने के बाद, सभी गुंडों को पाताल से भी ढूंढकर कानून के तहत जेल भेजा जाएगा।" शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तीसरे चरण के मतदान के दौरान टीएमसी समर्थकों द्वारा मतदान केंद्रों पर बाधा डालने पर भयभीत न हों।

'बंगाल में SIR के विरोध में बंपर वोटिंग, ये TMC की जीत का संकेत', बोलीं CM ममता, शाह पर लगाया गंभीर आरोप
'बंगाल में SIR के विरोध में बंपर वोटिंग, ये TMC की जीत का संकेत', बोलीं CM ममता, शाह पर लगाया गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई ये घटनाएं

  • मुर्शिदाबाद के नौदा में हुमायूं कबीर के काफिले पर लाठी और ईंटों से हमला हुआ।
  • टीएमसी और एजेयूपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद कबीर ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
  • कूचबिहार के तूफानगंज में मतदान के दौरान भारी भीड़ से तनाव बढ़ गया।
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया।
  • दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की।
  • मालदा के मोथाबाड़ी में ईवीएम खराबी के बाद मतदाता भड़क गए।
  • गुस्साए लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेरकर बंधक बना लिया और हाथापाई की।
  • हरिश्चंद्रपुर में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।
  • मंत्री ताजमुल हुसैन के गांव में पार्टी कैंप कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।
  • टीएमसी नेता स्वपन अली ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए।
  • उन्होंने दावा किया कि मंत्री और उनके समर्थक कांग्रेस के साथ मिलकर हमला करवा रहे थे।
  • सिलीगुड़ी के एक बूथ पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।
  • मौके पर मौजूद शंकर घोष के बीच CAPF ने हालात संभाले।
  • आसनसोल उत्तर से मलय घटक ने बाहरी लोगों के आने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार से लोगों को लाने के सबूत देने की बात कही।
  • जामुड़िया में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में ईवीएम मिलने का आरोप लगा।
  • बिना सुरक्षा के ईवीएम मिलने से स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+