ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC विधायक बनाश्री मैती ने पार्टी से दिया इस्तीफा
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं, जिस वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच टीएमसी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि उसके एक-एक करके दिग्गज नेता बागी होते जा रहे हैं। अब बंगाल के उत्तर कांथी से विधायक बनाश्री मैती (Uttar Kanthi MLA Banasri Maity ) ने टीएमसी (Trinamool Congress) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी पदों को भी छोड़ दिया।
Recommended Video

दरअसल टीएमसी में प्रशांत किशोर की एंट्री और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बढ़ती दखल से कई बड़े टीएमसी नेता नाराज चल रहे हैं। हाल ही में टीएमसी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। शुभेंदु के पिता और भाई भी सांसद हैं, साथ ही बंगाल की 64 विधानसभा सीटों पर उनका अच्छा प्रभाव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बनाश्री मैती ने भी शुभेंदु की राह पर चलकर इस्तीफा दिया है।
बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं टीएमसी के बागी
शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी में जाने की अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन उनका पार्टी में शामिल होना तय माना जा रहा है। अधिकारी के अलावा टीएमसी के बागी शीलभद्र दत्ता, जितेंद्र तिवारी और कबिरुल इस्लाम भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वो शुभेंदु और उनकी टीम को पार्टी में शामिल करवा सकते हैं। वहीं टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी हाईकमान उनके नेताओं को लालच लेकर तोड़ रहा है, जबकि बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी की तानाशाही से परेशान होकर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications