बंगाल चुनाव: मास ज्वाइनिंग पर BJP का फैसला, विजयवर्गीय बोले- TMC के हर किसी नेता को हम पार्टी में नहीं ले सकते
बंगाल चुनाव: मास ज्वाइनिंग पर BJP का फैसला, विजयवर्गीय बोले- TMC के हर किसी नेता को हम पार्टी में नहीं ले सकते
kailash vijayvargiya On West Bengal Assembly election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। बीजेपी का दावा है कि पश्चिम बंगाल की 295 विधानसभा सीटों में से इस बार उनको 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।बीजेपी में विरोधी पार्टियों के नेताओं के शामिल होने को लेकर होड़ मची हुई है। बीजेपी का दावा है कि विपक्षी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हैं। लेकिन मास ज्वाइनिंग को लेकर बीजेपी ने चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला किया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इस वक्त हम मास ज्वाइनिंग को बंद करना चाहते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हम मास ज्वाइनिंग को रोककर केवल चुनिंदा नेताओं को ही बीजेपी में शामिल होने की अनुमति दे सकते हैं।'' कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सभी को पता है कि बीजेपी ही सरकार बनाने जा रही है इसलिए सब लोग हमारे साथ आना चाहते हैं। हालांकि आखिर में ये पार्टी का ही फैसला होगा कि वो किसे शामिल करना चाहती है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,''हम तृणमूल कांग्रेस के इतिहास को जानते हैं और हम उनके पूर्वजों और माफिया राज से जुड़े किसी भी नेता को बीजेपी में शामिल नहीं होने देंगे। राज्य की सत्ताधारी पार्टी से जुड़े किसी भी नेता को हम बिना जांच-परख के पार्टी में नहीं आने दे सकते हैं।''
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी अब उन बड़े लोगों पर नजर रख रही है, जिनकी छवि पहले से साफ है और जिनके पास आगामी चुनाव में एक निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के लिए पर्याप्त प्रशंसक हैं।
बीजेपी ने ये फैसला उस वक्त लिया जब पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष दिखा असल में पिछले कुछ महीनों में टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में मनमुटाव है। हालांकि इसकी कोई अधकारिक सूचना नहीं है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों में ऐसा दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications