ABP-CNX Opinion Poll: बंगाल में फिर बन सकती है ममता की सरकार, BJP दूसरा सबसे बड़ा दल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनावों से पहले टीएमसी और बीजेपी लगातार रैलियां और सभाएं कर रही हैं। राज्य में 2 मई को चुनाव परिणाम आने हैं। चुनावों से पहले अलग-अलग चैनल ओपिनियन पोल जारी कर रहे हैं। एबीपी न्यूज- सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बंगाल में टीएमसी 154 से 164 सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है।

Recommended Video

      Opinion Poll: Five States में किसकी बनेगी सरकार, BJP को लगेगा झटका ? | वनइंडिया हिंदी
      west bengal Election 2021 ABP CNX Opinion Poll mamata banerjee tmc bjp congress

      एबीपी न्यूज- सीएनएक्स के ओपिनियन पोल ममता बनर्जी एक बार फिर से राज्य की सत्ता पर आसीन होंगी। इस बार टीएमसी की सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन ममता की पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पोल के मुताबित, टीएमसी 154 से 164 सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है। बीजेपी 102 से 112 सीटों के साथ राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के खाते में सिर्फ 22 से 30 सीटें और अन्य को एक से तीन सीट मिलने की संभावना है।

      अगर क्षेत्रवार सीटों की बात करें तो, उत्तरी बंगाल रीजन में 56 सीटें हैं। यहां टीएमसी को 12 से 18 सीटें मिल सकती है। इस क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, उसे 29 से 35 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन को 5-9 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं बात अगर दक्षिण पश्चिम बंगाल की करें तो इसमें सबसे अधिक 119 सीटें हैं। जिसमें टीएमसी के खाते में 60 से 66 सीटें , बीजेपी को 51 से 57 सीटें और लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन के हिस्से में 1 से 3 सीटें आने की उम्मीद है।

      दक्षिण पूर्व बंगाल में 84 सीटें हैं। यहां टीएमसी को 54 से 60 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि बीजेपी को 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के खाते में 14 से 20 सीट जाने की संभावना है। अगर बात ग्रेटर कोलकाता की करें तो यहां 35 विधानसभा सीटे हैं। सर्वे के मुताबिक, टीएमसी को यहां 21-27 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को 8 से 14 सीटें मिल रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+