ममता ने प. बंगाल के लोगों को दी बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए
नई दिल्ली। राजस्थान और आंध्र प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में कमी करने की घोषणा की है। मंगलवार को ममता सरकार ने भी पश्चिम बंगाल में जनता को महंगाई से राहत देते हुए यहां पेट्रोल-डीजल एक रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल के दाम देश में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए। यहां मंगलवार को 90 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गए। इस दौरान पेट्रोल की कीमत 90.11 रुपये रही, जो देश में सर्वाधिक है।

आज पश्चिम बंगाल की जनता को महंगाई से थोड़ी राहत देते हुए ममता बनर्जी ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में एक रुपए की कमी की है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में एक रुपये की कटौती के बाद अब यहां पेट्रोल की कीमत 82.84 रु/लीटर और डीजल की कीमत 74.9 रु/लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को भी तेजी जारी है।
इसे पहले राजस्थान की वसुंधरा सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार तेल की कीमतें घटा चुकी हैं। जहां राजस्थान सरकार ने तेल पर 4 फीसदी वैट कम करने का ऐलान किया तो वहीं चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य में डीजल-पेट्रोल दो रुपए तक सस्ता कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications