जब अपने काफिले के लिए ट्रैफिक रुका देख कार से उतरीं ममता, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आम लोगों का ट्रैफिक रोक, उनके काफिले को निकाले जाने पर पुलिसकर्मियों से नाराजगी का इजहार किया। कार से उतरकर उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से ट्रैफिक को चलते रहने को कहा। ये तब हुआ जब वो एयरपोर्ट से अपने आवास पर जा रही थीं।

West Bengal CM Mamata Banerjee stopped her convoy allow movement of cars

कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित तेघरिया क्रॉसिंग पर ममता ने एयरपोर्ट से लौटते हुए अपना काफिला रुकवा दिया। इससे वहां काफी जाम लग गया। पुलिसकर्मियों के अपना काफिला निकलवाने के लिए ट्रैफिक रोकने पर नाराजगी जताई। ममता ने अपने काफिले की गाड़ियों को किनारे खड़ा कराया और अधिकारियों से कहा कि वे ट्रैफिक को गुजरने दें। ममता बनर्जी करीब चार से पांच मिनट तक खड़ी रहीं।

ममताबनर्जी गुरुवार को एयरपोर्ट से शाम तकरीबन 5 बजकर 45 मिनट पर नौ वाहनों के काफिले के साथ वापस लौट रही थीं। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वीआईपी वाहनों को निकालने के लिए यातायात को रोक दिया। जिस पर नाराज होत हुए ममता ने कहा कि वीआईपी वाहनों की वजह से आम यातायात को ना रोका जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+