तीस्ता सीतलवाड़ और मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर भड़कीं पश्चिम बंगाल की सीएम, कह दी ये बात
नई दिल्ली, 28 जून। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीस्ता सीतलवाड़ और आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जब कोई सच बोलता है तो उसे ही निशाना बनाया जाता है।

साल 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट में भारतीय नागरिक अधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व डीजीपी की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। जिसके बाद गुजरात एसआईटी ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (DCB) ने पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में जकिया जाफरी का याचिका का समर्थन करने वाली मुंबई की कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच पुलिस के एसीपी की ओर कहा गया कि पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार और तीस्ता सीतलवाड़ अदालत ने 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। अहमदाबाद अपराध शाखा की एक टीम ने शनिवार दोपहर श्रीकुमार को गांधीनगर और सीतलवाड़ को उनके मुंबई स्थित आवास से हिरासत में लिया गया।
वहीं फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट AltNews के सह संस्थापकों पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को धार्मिक भावनाएं आहत करने और सौहार्द बिगाड़ने में बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने कहा कि मोहम्मद जुबैर को एक अलग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 295A (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) के तहत आरोप लगाया गया है।
इन दोनों मामलों को लेकर पश्चिम बंगाली सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब बीजेपी के नेता गलत सूचना फैलाते हैं और दूसरों का अपमान करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता। ऐसे में सरकार खमोश रहती हैं वहीं जब कोई सच बोलता है तो उसको ही निशाना बनाया जाता है। बंगाल की सीएम ने कहा कि जुबैर तीस्ता को क्यों गिरफ्तार किया? उन्होंने क्या किया क्या है? सीएम ने आगे कहा कि इन दोनों के साथ सरकार ने जो किया उसकी निंदा पूरा विश्व कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications