सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक खत्म हो गई है, इसी के साथ ही कई दिनों से चली आ रही हड़ताल को भी डॉक्टरों ने खत्म कर दिया। पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉक्टरों की कई मांगों पर सहमति जताई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक में उनके प्रस्ताव के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सभी अस्पतालों में शिकायत निपटारा इकाइयों के गठन का निर्देश दिया। डाक्टरों और सीएम ममता के बीच यह मुलाकात कोलकाता के नबाना में हुई थी।

सोमवार को कोलकाता में राज्य सचिवालय से सटे एक सभागार में ममता बनर्जी और चिकित्सकों के बीच तमाम गतिरोधों के बाद हुई बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं। माना जा रहा है कि चिकित्सकों की तमाम मांगों पर राज्य सरकार राजी हो गई है। ममता की ओर से सुरक्षा के आश्वासन के बाद पश्चिम बंगाल के हड़ताली डॉक्टरों के रुख में नरमी आई है।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि, मीटिंग अच्छे माहौल में खत्म हुई है। डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि, साथियों के बात करने के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लेंगे। जूनियर डॉक्टरों के जॉइंट फोरम ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी से बातचीत के दौरान कहा कि काम करते हुए हमें डर लगता है, एनआरएस के डॉक्टरों से मारपीट करने वालों को ऐसी सजा दी जाए जो दूसरों के लिए उदाहरण हो।
इस पर ममता ने कहा कि हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं, एनआरएस अस्पताल में हुई घटना में कथित तौर पर लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ ही ममता बनर्जी ने राज्य के सभी डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। इस बैठक के बाद सात दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications