पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
कोलकाता। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटापारा में सामने आया है। जहां अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात को चंदन नाम के एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। नाजुक स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
एक ओर जहां बीजेपी ने घटना के पीछ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है, वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है। आपको बता दें कि चुनाव खत्म होने के बाद भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए, तब भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications