पश्चिम बंगाल: जलागाईपुड़ी के बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़, टीएमसी पर आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलगाईपुड़ी में बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है। मंगलवार को जलपाईगुड़ी के भक्तिनगर में बीजेपी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और सामान बाहर फेंक दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि टीएमसी के लोगों ने ये सब किया है। हालांकि टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के इसमें शामिल होने से इनकार किया है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले से ही टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसा का दौर देखने को मिल रहा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के भाटपारा में हुई हिंसा के मामले में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य का दौरा भी किया था। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को दी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य की स्थिति बहुत खराब है और वहां तनाव की स्थिति बनी है। भाटपारा इलाके में हुई हिंसा में दो लोग मारे गए थे जबकि तीन लोग घायल हुए।
पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में लगातार राजनीतिक हत्याएं हुई हैं। कम से कम 15 लोग हाल में इसका शिकार हुए हैं जिसमें टीएमसी और बीजेपी दोनों दलों के के कार्यकर्ता हैं। हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा के उभार के साथ ही राज्य में हिंसा में भी तेजी आई है। चुनाव के दौरान भी ये देखने को मिला और नतीजों के बाद भी ये लगातार जारी है। दोनों ही दलों के नेता लगाातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications