बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से भरा नामांकन, मिला नया वोटर आईडी कार्ड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बार नंदीग्राम सीट पूरे चुनाव का केंद्र बनी है, क्योंकि यहां से सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रहीं। साथ ही कभी उनके करीबी रहे टीएमसी के बागी नेता सुवेंदु अधिकारी बीजेपी के टिकट से मैदान में हैं, जिन्होंने शुक्रवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन से पहले सुवेंदु अपने परिवार के साथ नंदीग्राम में हवन-पूजन करते नजर आए। साथ ही ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

बंगाल

Recommended Video

    Suvendu Adhikari Nomination: नॉमिनेशन के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    सुवेंदु अधिकारी ने नामांकन से पहले नंदीग्राम की जनता से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता नंदीग्राम से बहुत ही पुराना है। ममता बनर्जी नंदीग्राम के लोगों को तब याद करती हैं, जब वोटिंग के दिन करीब आते हैं, लेकिन इस बार उनको हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ रहा, क्योंकि मैं नंदीग्राम का वोटर हूं। नामांकन के दौरान सुवेंदु के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही सभी ने बीजेपी की जीत का दावा किया। वहीं दूसरी ओर सुवेंदु का वोटर आईकार्ड भी निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है, जिसमें नंदीग्राम का पता है।

    50 हजार वोटों से हराने का दावा
    बंगाल के राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक कुछ वक्त से टीएमसी में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की दखल बढ़ गई है। इसके अलावा राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी कई फेरबदल करवाए। बंगाल की 64 सीटों पर सुवेंदु अधिकारी का अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। जिस वजह से वो अपने खास लोगों को इन सीटों पर टिकट दिलवाना चाहते थे, लेकिन अभिषेक और प्रशांत किशोर की वजह से उनकी नहीं चली और वो बागी हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद से लगातार सुवेंदु अधिकारी दावा कर रहे कि वो कम से कम 50 हजार वोटों से ममता बनर्जी को चुनाव हराएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+