पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी को BJP ने दिया एक और झटका, दार्जिलिंग नगरपालिका पर भी किया कब्जा

कोलकाता। बीजेपी पश्‍च‍िम बंगाल की राजनीत‍ि में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हर कदम पर नुकसान पहुंचाती दिख रही है। लोकसभा में तृणमूल से 16 सीटें छीनने के बाद अब बीजेपी नगर पालिका और नगर निगम पर अपनी निगाहें जमा दी हैं। शनिवार को दार्ज‍िलिंग नगर निगम में तृणमूल के 17 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ ही इस नगर निगम में बीजेपी का कब्‍जा हो गया है। इससे पहले भाटपारा में नगर पालि‍का में भी बीजेपी ने जीत हासि‍ल की थी।

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी को BJP ने दिया एक और झटका, दार्जिलिंग नगरपालिका पर भी किया कब्जा

तृणमूल कांग्रेस और उसके सहयोगी बिनॉय तमांग को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के एक गुट के नेता ने झटका दिया। पार्टी नेता मुकुल रॉय और दार्जीलिंग के सांसद राजू बिस्सा की उपस्थिति में ये सभी पार्षद भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। मुकुल रॉय ने कहा कि 32 सदस्यीय नगरपालिका में एक पार्षद की मृत्यु और दूसरे के इस्तीफा देने के बाद 30 सदस्य रह गए हैं। रॉय ने कहा, "जीजेएम के 17 पार्षदों के पार्टी में शामिल होने के साथ भाजपा के पास अब दार्जीलिंग नगरपालिका में बहुमत हासिल हो गया है"।

उन्‍होंने कहा कि पार्षदों ने दार्जीलिंग के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र सौंपकर अपनी पार्टीगत निष्ठा में बदलाव की घोषणा की है। दार्जीलिंग के सांसद राजू बिस्सा ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और भाजपा जल्द ही कलिम्पोंग, कर्सियांग और मिरिक नगरपालिकाओं को अपने नियंत्रण में लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+