ममता बनर्जी ने दिया नया नारा- हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी और वाम

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata banerjee) ने सोमवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। हाल ही में केंद्र सरकार के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारों के बाद मंच पर बोलने से इनकार करने को लेकर चर्चा में आईं ममता ने आज एक नया नारा दिया। ममता बनर्जी ने 'हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी और वाम' का नारा अपनी रैली में दिया है।

West Bengal asssembly elections 2021 CM Mamata Banerjee rally in Pursura Hoogly Hare Krishna, Hare Ram, Bidai Jao BJP Vam

हुगली के परसुरा में टीएमसी की रैली में ममता बनर्जी ने कहा- एक बुजुर्ग औरत हरे कृष्णा, हरे राम गा रही थीं। मैंने इसे और बढ़ा दिया है- 'हरे कृष्णा, हरे राम,विदाई जाओ बीजेपी वाम (वामपंथी पार्टियां).. हरे कृष्णा, हरे हरे.. तृणमूल घोरे घोरे। ममता बनर्जी के इस नारे को भाजपा के जय श्रीराम के नारे के जवाब की तरह से देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, विक्टोरिया मेमोरियल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुझे तानों और अपमान का सामना करना पड़ा। ये मेरा नहीं बल्कि बंगाली लोगों का अपमान है। भाजपा ने पहले भी बंगाल के प्रतिष्ठित लोगों का अपमान किया है और अब भी ऐसा कर रही है। मैं कह देना चाहती हूं कि अगर उन्हें बंदूक दिखाई गई तो वह बंदूक का संदूक दिखा सकती हैं, लेकिन वह बंदूक की राजनीति में विश्वास नहीं करती हैं। अगर बीजेपी हथियार और बम लेकर निकलती है, तो अपने बर्तनों के साथ तैयार रहें।

ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी वाशिंग मशीन है। वहां जाकर हर कोई अच्छा हो जाता है। हम ऐसे नहीं हैं। हम सही लोगों को ही अपनी पार्टी में लेंगे, चोरों को टीएमसी में नही लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल कंगाल नहीं है, बीजेपी टीवी वालों को डराकर सिर्फ टीवी पर जीत रही है। कोई पैसा देता हैं तो पैसा ले लीजिए। उससे चिकेन और चावल खा लेना लेकिन वोट मत देना। वोट सिर्फ तृणमूल को ही देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+