पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता को बड़ा झटका, MLA देबश्री रॉय ने दिया इस्तीफा, कई नेता बीजेपी में शामिल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। दक्षिण 24 परगना के रायदीघी विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहीं एक्ट्रेस से नेता बनीं देबश्री रॉय ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। जी हां देबश्री रॉय ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक देबश्री ने अपना इस्तीफा टीएमसी के बंगाल ईकाई के अध्यक्ष सुब्रत बक्शी को भेजा है।

अपने इस्तीफे में देबश्री ने लिखा है कि हाल के कई सालों से पार्टी से उनका कोई संबंध नहीं था इसलिए वो अब पूरी तरह से पार्टी को अलविदा कह रही हैं। सोमवार को देबश्री ने खुद ये जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
West Bengal: Trinamool Congress MLA Debasree Roy resigns from the party. pic.twitter.com/eSZ0agphra
— ANI (@ANI) March 15, 2021
TMC पार्षद सहित कई लोगों ने आज थामा बीजेपी का दामन
हल्दिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामल कुमार अदक, TMC पार्षद स्वपन दास और सुप्रिया मैती, और अन्य लोग आज कोलकाता में भाजपा नेता मुकुल रॉय की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
West Bengal: Former Chairman of Haldia Municipality, Shyamal Kumar Adak, TMC Councillors Swapan Das & Supriya Maity, and others join Bhartiya Janta Party in presence of BJP leader Mukul Roy in Kolkata, today.#WestBengalElections pic.twitter.com/2FWdZWoFZY
— ANI (@ANI) March 15, 2021












Click it and Unblock the Notifications