फोटो में नजर आ रहे जुल्फिकार अली ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा था? खुद किया खुलासा

वायरल फोटो वाला शख्स आया सामने, बताया- पीएम मोदी के कान में क्या कहा था

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी गहमागहमी के बीच हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें एक मुस्लिम शख्स उनके कान में कुछ कहता हुआ नजर आ रहा था। इस फोटो को भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'बीजेपी ने पश्चिम बंगाल जीत लिया है'। फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी शेयर किए गए। अब फोटो में पीएम मोदी के साथ नजर आ रहे शख्स ने सामने आकर बताया है कि उसने प्रधानमंत्री के कान में क्या कहा था।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Photo वाले Zulfiqar ने PM Modi के कान में क्या बोल था | वनइंडिया हिंदी
    'हां, फोटो में नजर आ रहा शख्स मैं ही हूं'

    'हां, फोटो में नजर आ रहा शख्स मैं ही हूं'

    इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ फोटो में नजर आ रहे शख्स का नाम जुल्फिकार अली है और ये फोटो पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में एक चुनावी रैली के दौरान लिया गया था। जुल्फिकार अली ने बताया, 'हां, फोटो में नजर आ रहा शख्स मैं ही हूं। मैंने प्रधानमंत्री से कान में कहा था कि मैं आपके साथ एक फोटो लेना चाहता हूं। मैं लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर मिल पाऊंगा। जब वो रैली में पहुंचे तो मैंने उन्हें सलाम किया और बदले में उन्होंने भी मुझे सलाम किया।'

    'पीएम से महज 40 सेकंड की बातचीत हुई, लेकिन...'

    'पीएम से महज 40 सेकंड की बातचीत हुई, लेकिन...'

    जुल्फिकार अली ने आगे बताया, 'प्रधानमंत्री ने पहले मुझसे मेरा नाम पूछा और इसके बाद कहा कि आप मुझसे क्या चाहते हैं। मैंने उनसे कहा कि ना मुझे विधायक का टिकट चाहिए और ना ही काउंसिलर का पद, मैं आपके साथ केवल एक फोटो लेना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने फोटो लेने की इजाजत दी और मैंने फोटो लिया। प्रधानमंत्री से मेरी बातचीत महज 40 सेकंड की हुई होगी, लेकिन अगले 40 साल तक मुझे वो पल याद रहेंगे।'

    'मैं अपने कागज दिखा रहा हूं'

    'मैं अपने कागज दिखा रहा हूं'

    आपको बता दें कि इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर देशभर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। इसे लेकर जुल्फिकार अली ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मेरी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें चल रही हैं। कुछ लोग उस फोटो के साथ 'कागज नहीं दिखाएंगे' लिखा हुआ मीम भी शेयर कर रहे हैं। ये मेरी वोटर आईडी है। इसमें मेरा नाम और मेरा धर्म लिखा है। मैं अपने कागज दिखा रहा हूं।'

    'टोपी पहनने से कोई मुसलमान नहीं बन जाता'

    'टोपी पहनने से कोई मुसलमान नहीं बन जाता'

    जुल्फिकार अली ने आगे कहा, 'जो नेता ये कह रहे हैं कि मैंने फोटो सेशन के लिए टोपी पहनी थी, उन्हें ये जानना चाहिए कि केवल टोपी पहनने से कोई मुसलमान नहीं बन जाता। ऐसे बहुत सारे गैर-मुस्लिम नेता हैं जो केवल दिखावे के लिए टोपी पहनकर जनता के बीच में जाते हैं। मेरी टोपी मेरी जेब में रखी थी और मैंने उसे पहन लिया।' आपको बता दें कि जुल्फिकार अली पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

    अमित शाह के दावे पर पीके की चुनौती

    अमित शाह के दावे पर पीके की चुनौती

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरण का मतदान हो चुका है और 10 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर है, लेकिन इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उनकी पार्टी प्रदेश की 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं, टीएमसी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर चुनौती दी है कि भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+