TMC ने विधायक वैशाली डालमिया को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी के नेताओं को बताया था 'दीमक'
नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विधायक वैशाली डालमिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि वैशाली डालमिया ने पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाया हुआ था। हाल ही में उन्होंने टीएमसी के कुछ नेताओ पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ भ्रष्ट नेता दीमक की तरफ पार्टी को खा रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के कई नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वैशाली डालमिया भी बीजेपी से संपर्क कर सकती हैं।

पार्टी से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए वैशाली डालमिया ने कहा कि मुझे अभी तक अपने निष्कासन को लेकर लिखित में कुछ नहीं मिला है, मुझे ये खबर मीडिया के माध्यम से मिली है। मुझे पार्टी के ऑपरेटिंग सिस्टम की समझ नहीं थी। मैं जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में शामिल हुई थी और आगे भी करती रहूंगी।
बता दें कि 52 वर्षीय टीएमसी विधायक वैशाली डालमिया पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी हैं। उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ देखा गया था जब वह बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली से मुलाकात करने वुडलैंड्स अस्पताल पहुंची थीं। वैशाली डालमिया ने कहा था कि मेरे पास कुछ लोगों की शिकायत आई है जो पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, वह उन लोगों के खिलाफ हैं जिस समुदाय की मैं सेवा कर रही हूं। मेरे क्षेत्र में ऐसे लोग हैं जो हावड़ा में व्यापार को पनपने नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोग विधायक, सांसद और पार्टी के अन्य नेताओं के लिए बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके मद्देनजर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी संभावना है। इस बीच जमीनी स्तर पर भी दोनों प्रार्टियों के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है, टीएमसी को पिछले कुछ दिनों से बड़े झटके लग रहे हैं। पहले शुभेंदु अधिकारी ने के पार्टी का दामन छोड़ा। उसके बाद अन्य भी कई विधायकों और नेताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच टीएमसी ने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वालीं विधायक वैशाली डालमिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: TMC ऑफिस पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 2 कार्यकर्ताओं की मौत, हिरासत में लिए गए 6 लोग
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications