कानून व्यवस्था को लेकर आज पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र की बैठक, 3 IPS अफसरों को भी MHA ने किया तलब

गृह मंत्रालय ने तीनों अफसरों के लिए डेडलाइन तय करते हुए कहा है कि उन्हें शुक्रवार शाम 5 बजे तक दिल्ली आकर रिपोर्ट करना होगा।

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections Latest Update. पश्चिम बंगाल में केंद्र और ममता बनर्जी सरकार के बीच चल रहा सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल के 3 आईपीएस अफसरों को दिल्ली समन किया है। यही नहीं, इस बार गृह मंत्रालय ने तीनों अफसरों के लिए डेडलाइन तय करते हुए कहा है कि उन्हें शुक्रवार शाम 5 बजे तक दिल्ली आकर रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था के मुददे पर चर्चा के लिए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। बैठक के बारे में दोनों अधिकारियों को गुरुवार को ही सूचना दे दी गई थी। यह बैठक आज शाम 5:30 बजे होगी।

Recommended Video

    West Bengal: MHA ने फिर भेजा समन, Bengal DFP-चीफ सेक्रेटरी का दिल्ली आने से इनकार | वनइंडिया हिंदी
    west bengal assembly elections 2021

    आपको बता दें कि जिन तीन आईपीएस अफसरों को गृह मंत्रालय ने दिल्ली समन किया है, वो तीनों अफसर पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। इस दौरान जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला हुआ और पत्थरबाजी में उनकी कार के शीशे टूट गए। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल से रिपोर्ट मांगी और तीनों आईपीएस अफसरों को दिल्ली समन किया।

    ममता बनर्जी ने बुलाई टीएमसी नेताओं की बैठक
    हालांकि ममता बनर्जी तीनों अफसरों को दिल्ली भेजने का विरोध कर रही हैं। ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल सरकार को दिल्ली से कंट्रोल करना चाहती है। वहीं, दूसरी तरफ टीएमसी में दिग्गज नेताओं के इस्तीफे से गर्माए सियासी माहौल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के अंदर कई दिग्गज नेता टीएमसी से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें सुवेंदु अधिकारी और जितेंद्र तिवारी का नाम शामिल है। हालांकि टीएमसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को बुलाई गई बैठक एक आम बैठक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+