West Bengal: जेपी नड्डा ने किसान के घर खाया खाना, कहा- तय है ममता सरकार का जाना

जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिल में पार्टी के 'एक मुट्ठी चावल' अभियान की शुरुआत की।

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021 latest news. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बर्धमान जिल में पार्टी के 'एक मुट्ठी चावल' अभियान की शुरुआत की। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच इस अभियान को पश्चिम बंगाल में भाजपा की किसानों से जुड़ने की रणनीति के तहत शुरू किया गया है। अभियान के तहत भाजपा किसानों के घर-घर जाकर एक मुट्ठी चावल मांगेगी। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद जेपी नड्डा ने एक रैली को भी संबोधित किया और प्रदेश की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

west bengal assembly elections 2021

इस दौरान जेपी नड्डा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ बर्धमान जिले में जगदानंदपुर में एक किसान के घर भोजन किया। आपको बता दें कि बीते 10 दिसंबर को कोलकाता में डायमंड हार्बर दौरे के दौरान अपने वाहन पर हुए पथराव के बाद जेपी नड्डा का यह पहला पश्चिम बंगाल दौरा है। 'एक मुट्ठी चावल' अभियान की शुरुआत करने के बाद जेपी नड्डा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, 'आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल के अंदर सरकार बनाएगी और प्रदेश के किसानों की मदद करेगी।'

ममता बनर्जी सरकार का जाना तय है- नड्डा
बर्धमान में आयोजित रैली में जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर भी जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा, 'आज इस अभियान की शुरुआत के मौके पर आप लोगों ने जिस गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया है और जितनी भारी संख्या में आप लोग यहां मुझे सुनने के लिए आए हैं, उससे यह तय हो गया कि है ममता बनर्जी सरकार का जाना और भारतीय जनता पार्टी का आना निश्चित है।'

40 हजार ग्राम सभाओं में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
जेपी नड्डा ने रैली में कहा, 'भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल के अंदर कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। किसानों से आज मैंने एक मुट्ठी चावल दान लिया है और ये सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। हम गांव-गांव जाकर किसानों से एक मुट्ठी चावल दान लेंगे और आने वाली 24 तारीख तक हमारी पार्टी के कार्यकर्ता चालीस हजार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न दान में लेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+