भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को क्यों कहा Good Luck?

कोलकाता। फिल्म एक्टर और पूर्व सांसद मिथुन चक्रवर्ती रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मिथुन ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन ने पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक सत्ता में रहे वामदलों और मौजूदा सत्ताधारी पार्टी टीएमसी से अपने रिश्तों पर बात की है तो उन्होंने ममता बनर्जी को गुड लक भी कहा है।

ममता बनर्जी को कहा गुड लुक

ममता बनर्जी को कहा गुड लुक

मिथुन चक्रवर्ती से न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान सवाल हुआ कि पश्चिम बंगाल में बाहरी के मुद्दे पर उनका क्या कहना है। इस पर मिथुन ने कहा कि मैं किसी नेता पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा कि ये बुरा है, ये अच्छा है। मैं किसी के बारे में बुरा बात नहीं कहूंग ना ही ये कमेंट करूंगा कि ये बाहर से आया है। ममता बनर्जी को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि वो ममता बनर्जी को भी गुड लक कहेंगे।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP नेता Mithun Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    गरीबों के लिए काम करने के लिए भाजपा में आया

    गरीबों के लिए काम करने के लिए भाजपा में आया

    मिथुन ने कहा, मैंने भाजपा राजनीति के लिए ज्वाइन नहीं की है, मैं राजनीति नहीं मनुष्यनीति पर विश्वास करता हूं । गरीबों के लिए कुछ करने के लिए भाजपा में आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मैं गरीबों के लिए कुछ करूं। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए मिथुन ने कहा कि प्रधानमंत्री कमाल का काम कर रहे हैं, उन्होंने भारत ही नहीं दुनिया में नाम कमाया है।

    भाजपा का सीएम फेस बनने और पुरानी पार्टियों पर क्या बोले

    भाजपा का सीएम फेस बनने और पुरानी पार्टियों पर क्या बोले

    मिथुन ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने और सीएम कैंडिडेट होने पर कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, ये तो पार्टी आलाकमान का काम है। चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी और उसके बाद के फैसले भी पार्टी ही लेगी। मैं पार्टी का कहा मानूंगा, जो पार्टी कहेगी, वो मैं करूंगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योतिबासु और मौजूदा सीएम ममता बनर्जी से रिश्तों पर मिथुन ने कहा कि मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकाक्षा नहीं रही है। मेरी विचारधारा कमजोर लोगों के साथ रहना और काम करना रहा है।

    कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती

    कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती

    70 साल के मिथुन चक्रवर्ती बंगाल से आते हैं और हिन्दी फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं। कई दूसरी भाषाओं में भी उन्होंने फिल्में की हैं। उनके नाम पर कई हिट फिल्में और कई पुरस्कार हैं। फिल्मों के अलावा मिथुन की निजी और राजनीतिक जिंदगी भी दिलचस्प रही है। युवा दिनों में मिथुन के नक्सलियों से रिश्ते रहे हैं तो बीजेपी से पहले भी कई राजनीतिक दलों से भी उनकी करीबी रही है। लेफ्ट की सरकार के समय वो लेफ्ट के करीबी रहे, ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद टीएमसी से राज्यसभा गए और अब वो भाजपा में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+