पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह, कोरोना टीकाकरण खत्म होते ही शुरू होगा सीएए पर काम
नागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के नेता अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कहा कि कोरोना वैक्सीन जब देश में सबको मिल जाएगी तो उसके बाद नागरिकत कानून को जमीन पर उतारा जाएगा। गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले में मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए शाह ने ये कहा है। बता दें कि मतुआ समुदाय वो हिन्दू शरणार्थी हैं, जो बांग्लादेश से आकर यहां बसे हैं।
Recommended Video

कोरोना वैक्सीनेशन खत्म होने के बाद सीएए
अमित शाह ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार पड़ोसी देशों के धार्मिक अल्पसंख्यकों का ध्यान रखते हुए नागरिकता कानून लाई थी। मैं बताना चाहता हूं कि जैसे ही कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया समाप्त होगी, सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने लगातार सीएए का विरोध किया है। वो कहती हैं कि वह इसे कभी पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी।

हम 200 सीटें जीतेंगे
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी गुंडों के दम पर चुनाव जीतती हैं। इस बार ममता दीदी अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगी। बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। ये लड़ाई भाजपा जीतेगी क्योंकि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है परिवर्तन करके ही रहेंगे।

पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं अमित शाह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सीनियर नेता लगातार पश्चिम बंदाल के दौरे कर रहे हैं। अमित शाह हाल में लगातार बंगाल गए हैं। गुरुवार को एक बार फिर वो कोलकाता पहुंचे हैं। गुरुवार को अमित शाह ने अपने भाषणों में लगातार ममता बनर्जी को निशाना बनाया है। शाह ने ये भी कहा कि ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे को पसंद नहीं करती हैं। अमित शाह ने कहा, जयश्री राम बोलने से ममता दीदी को परहेज हैक्योंकि उन्हें तुष्टीकरण के जरिए एक समाज के वोट चाहिए। यहां जय श्रीराम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा।
लद्दाख में पीछे हट रहे हैं भारत और चीन की सेनाओं के टैंक, देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications