लद्दाख में पीछे हटना शुरू हुए भारत और चीन की सेनाओं के टैंक, सामने आई वीडियो
लद्दाख में पीछे हटना शुरू हुए भारत और चीन की सेनाओं के टैंक, सामने आई वीडियो
नई दिल्ली। भारत और चीन की सेनाओं में लद्दाख बॉर्डर पर करीब दस महीने से चल रहा तनाव कम होता दिख रहा है। दोनों देशों में सेनाओं को बॉर्डर से पीछे लेने पर सहमति बनने के बाद लद्दाख के पैंगॉन्ग त्सो झील पर सेनाओं की डिस्एंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों सेनाएं टैंकों को वापस ले जा रही हैं।
Recommended Video

भारत-चीन के बीच पैंगोंग लेक पर हुआ समझौता
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बताया कि दोंनों देश पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील को लेकर चल रहे विवाद पर सहमत हो गए हैं। पैंगोंग झील के चीन के उत्तर और दक्षिण में डिस्एंगेजमेंट पर समझौता हो गया है। भारत-चीन ने मिलकर तय किया है कि अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को वापस लागू किया जाएगा। इस बीच सीमाओं पर जो निर्माण कार्य किए गए हैं उन्हें हटा दिया जाएगा।
संसद में राजनाथ सिंह का बयान
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में अपने बयान में कहा, मुझे सदन को यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे दृढ़ इरादे और टिकाऊ बातचीत के फलस्वरूप चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी तट पर सेना के पीछे हटने का समझौता हो गया है।

हमने कुछ नहीं खोया
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बातचीत में हमने कुछ भी खोया नहीं है, अभी भी एलएसी पर पर कुछ मुद्दे बचे हुए हैं, जिनपर हमारा ध्यान आगे की बातचीत पर रहेगा। हमारी यह भी अपेक्षा है कि चीन द्वारा हमारे अन्य मुद्दों को हल करने का पूरी गंभीरता से कोशिश की जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि एलएसी पर शांति व्यवस्था को बनाए रखना दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए आवश्यक है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि एलएसी पर सभी जगहों पर सेनाओं को पीछे हटाया जाए जिससे शांति व्यवस्था को स्थापित किया जाए। चीन ने सीमा के आस-पास गोला-बारूद इकट्ठा किया गया है। भारतीय सेना ने भी जरूरी साजो सामाज को इकट्ठा किया है। सामरिक दृष्ठि से कई जगहों को चिन्हित करके हमारी सेनाएं यहां मौजूद हैं। हमारी सेनाओं ने साबित करके दिखाया है कि वह भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए वो पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
लोकसभा में बोले राहुल गांधी- 'हम दो हमारे दो' की तर्ज पर चल रही केंद्र की सरकार
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications