कोलकाता के दमदम नगर बाजार में बम धमाका, 1 की मौत, TMC ने RSS पर लगाया आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दमदम नगर बाजार इलाके में आज सुबह धमाका हो गया। इस धमाके में एक की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। धमाका इतना भीषण था कि एक दुकान का शटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आसपास की बहुमंजिली इमारतों की खिड़कियों में लगे कांच पूरी तरह से टूट गए।

हालांकि ब्लास्ट किस वजह से हुआ है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक कोलकाता के उतरी उपनगर के नगर बाजार इलाके में यह विस्फोट एक बहुमंजिला इमारत के सामने हुआ। पुलिस के एक आला अफसर ने बताया कि यह एक अधिक तीव्रता का ब्लास्ट था।
पुलिस के मुताबिक मौके से लोहे के टुकड़े पाए गए हैं लेकिन उनमें से बारूद की महक नहीं है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण दमदम नगर पालिका के चेयरमैन पांचू राय का आरोप है बैग में भरकर बम रखा गया था। वहीं तृणमूल कांग्रेस के मंत्री बासू ने कहा कि यह तृणमूल पर हमले के लिए लाया गया था। यह ब्लास्ट वैसा ही था जैसे की RSS के किसी शख्स ने इसे अंजाम दिया हो।
West Bengal: Police says, "It was a high-intensity blast. 4 people seriously injured, 6 injured. Found some iron nails but can't ascertain cause of blast yet as there is no smell of gunpowder."; Visuals of CID bomb disposal squad at site of explosion in Dum Dum's Nager Bazar area pic.twitter.com/S06xWaGvi7
— ANI (@ANI) October 2, 2018












Click it and Unblock the Notifications