पश्चिम बंगाल: मालदा में TMC को सपोर्ट करने पर महिला के 3 साल के बेटे को मारी गोली
मालदा। पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों के दौरान जो खूनी खेल शुरू हुआ था वो अभी भी जारी है। पश्चिम बंगाल के मालदा में एकबार फिर ग्राम पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर विवाद के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। इस विवाद में एक तीन साल के बच्चे को गोली मारने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, ग्राम पंचायत बोर्ड के गठन में बच्चे की मां ने तृणमूल कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था।
ये भी पढ़ें: आर्टिकल 35A की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जनवरी में होगी सुनवाई

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर एक स्थानीय भाजपा नेता ने महिला के बच्चे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुतुल मंडल ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में आरोप लगा कि महिला को मानिकचक ग्राम पंचायत के चुनावों में जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने पैसे देकर अपनी तरफ कर लिया। जिस बच्चे को गोली मारी गई है वो पुतुल मंडल का बेटा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
बीजेपी ने यहां 10 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि टीएमसी को 6 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। पंचायत के प्रधान और उप-प्रधान के लिए चुनाव में बीजेपी-टीएमसी को 9-9 वोट मिले जिसके बाद लॉटरी के जरिए फैसला किया गया तो दोनों सीटों पर बीजेपी को जीत मिल गई थी। वहीं एक भाजपा नेता का कहना है कि बोर्ड के गठन के लिए समर्थन देने पर 5-7 लाख रु का टीएमसी ने वादा किया था लेकिन जब पार्टी असफल रही तब उन्होंने पुतुल को पैसे देने से इनकार कर दिया था। अब इसको लेकर टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के कई रिश्तेदारों को अगवा किया
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications