WB के जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, 18 घायल

West Bengal: 13 people lost their life in an accident in Dhupguri city of Jalpaiguri district: एक दुखद खबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से है, जहां कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं। यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक एक निजी कार और मैजिक वैन पर पलट गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक घने कोहरे की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

Recommended Video

    West Bengal Accident: Jalpaiguri में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    WB के जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, 18 घायल

    बताया जा रहा है कि बोल्डर से लदा एक ट्रक, जो कि पहले से ही ओवरलोड था, कोहरे के कारण असंतुलित हो गया और सड़क पर खड़ी कार और मौजिक वैन पर पलट गया, जिसमें 13 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से काफी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    हादसों का दिन

    जहां बंगाल में यह दर्दनाक हादसा कल हुआ. तो वहीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह विंध्याचल के रामगया घाट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस दौरान यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि छह यात्रियों को जिला अस्पताल मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है, जबकि आठ लोगों को विंध्यालय में प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नाव पर 15 से 18 लोग सवार थे।

    हादसे में पिता-पुत्र की मौत

    तो वहीं गुजरात में सूरत के पलसाना तहसील के चलथान के निकट रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जानलेवा हादसा हुआ। यहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। ​जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सत्यम राजकुमार वर्मा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सत्यम के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+