दावोस में पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, पूछा ये बड़ा सवाल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से दुनिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के दावोस में संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपका स्विट्जरलैंड में स्वागत है। कृपया वहां दावोस में लोगों को ये भी बताइए कि भारत की 73 प्रतिशत संपत्ति सिर्फ 1 फीसदी लोगों के हाथों में क्यों है?' राहुल गांधी ने अपनी बात के समर्थन में एक न्यूज रिपोर्ट भी शेयर की है।

बहुत प्रभावी था पीएम मोदी का भाषण
इससे पहले पीएम मोदी ने दावोस में भारत की आर्थिक उपलब्धियों को गिनाते हुए दुनिया को स्वास्थ्य, समृद्धि, शांति के साथ भारत आने का संदेश दिया। दावोस में पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'बहुत प्रभावी भाषण था, भारत ने दुनिया में अपनी धाक जमाई है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत कैसे इस टकराव के दौरा में दुनिया के सामने रोल मॉडल बनकर उभर सकता है।'
भारती एयरटेल के वाइस प्रेसिडेंट, रंजन भारती मित्तल ने कहा, 'मोदी ने एक ग्लोबल स्टेट्समैन की तरह भाषण दिया। उन्होंने सिर्फ भारत के बारे में ही बात नहीं की बल्कि ग्लोबलाइजेश, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे बड़े मुद्दों को उठाया। हां उन्होंने सुधारों के बारे में बात की। दुनिया इस संकुचिच हो रह और भारत अपनी बांहे फैला रहा है।'

'विश्व नेता का था भाषण'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- यह सिर्फ एक राजनेता का नहीं बल्कि एक स्टेट्समैन, विश्व नेता की तरह भाषण दिया। उन्होंने भारत आज क्या कदम उठा रहा है इस बारे में भी दुनिया को बताया। उन्होंने दुनिया को यह संदेश दिया कि हम सिर्फ बातें रखने नहीं बल्कि उन बातों को ऐक्शन में बदल रहे हैं।

'नए भारत के साथ नई दुनिया'
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के पास 2022 भारत को न्यू इंडिया में बदलने का विजन है। उन्होंने कहा कि जिस समय हम न्यू इंडिया विकसित कर रहे हैं उसी के साथ एक न्यू वर्ल्ड क्यों ने विकसित किया जाए। यही उनके भाषण का मुख्य मुद्दा था, 'नए भारत के साथ नई दुनिया'।
आंध्र प्रदेश के मुख्मंत्री चंद्रबाबु नायडु ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने एक शानदार भाषण दिया। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन था। पीएम मोदी ने विश्व समुदाय को आतंकवाद, ग्लोबलाइजेशन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर एक अच्छा संदेश दिया।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications