उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है बारिश औऱ बर्फबारी
नई

शुक्रवार को उत्तरी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते भारत के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव दिखाई देगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन गरज के बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा में भी मौसम करवट बदलेगा
मौसम विभाग का कहना है कि, यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के साथ हरियाणा में भी मौसम करवट बदलेगा। विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कोहरा दस्तक देगा, जिसकी वजह से दोनों राज्यों में ठंड भी बढ़ सकती है। कोहरे के साथ-साथ इन दोनों राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में यही उम्मीद है कि 1 और 2 मार्च के आसपास तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है। पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम हो सकता है।

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश / बर्फबारी होने की उम्मीद
पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में, 27 फरवरी से 3 मार्च तक अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वेदर चैनल के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत में स्थित है। जिसके चलते कम से कम अगले पांच दिनों तक इसके बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव के कारण सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश / बर्फबारी होने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना
27 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, दक्षिणी तेलंगाना और ओडिशा के दक्षिणी तटीय हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications