Weather Warning: राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में बरसे बादल
नई दिल्ली, 19 सितंबर। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त एक लोप्रेशर एरिया पूर्वी राजस्थान के पास बना हुआ है,जो कि दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते आज से लेकर अगले 2-3 दिनों तक राजस्थान और मध्य प्रदेश के आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हुई है
तो वहीं आज गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हुई है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों के घरों में पानी भर गया, मालूम हो कि गुजरात पहले ही बाढ़ की समस्या से ग्रसित है, यहां के कई जिले पूरी तरह से जलमग्न हैं, ऐसे में भारी बारिश ने एक बार फिर से जन-जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने यहां तीन दिनों के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली में अगले चार दिन झूमकर बादल बरसने वाले हैं
तो वहीं राजधानी दिल्ली में अगले चार दिन झूमकर बादल बरसने वाले हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। बारिश के दौरान हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है, जिससे अब जहां-जहां भी बादल बरस रहे हैं, वहां -वहां जमकर बारिश हो रही है। तो वहीं देश के कुछ राज्यों में आंधी-पानी की भी आशंका है।

आंधी-पानी के आसार
जहां आंधी-पानी के आसार हैं, वो राज्य हैं उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश,ओडिशा ,सिक्किम,नागालैंड और छत्तीसगढ़। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। बारिश का ये दौर अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगा और इस दौरान कहीं-कहीं पर बिजली भी कड़क सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

साउथ में चार-पांच दिन से गर्मी बढ़ीहै
जहां नार्थ इंडिया में बारिश ने आफत पैदा की है, वहीं दूसरी ओर साउथ में चार-पांच दिन से बारिश ना होने के कारण लोगों को गर्मी ने तंग किया हुआ है। पिछले चार दिनों से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश नहीं हुई है, जिससे लोगों को उमस झेलनी पड़ रही है।
कर्नाटक के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
फिलहाल मौसम विभाग ने आज बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में भी हल्के मेघ बरस सकते हैं तो वहीं तमिलनाडु और केरल में भी वर्षा होने के आसार दिख रहे हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने सबको सेहत के प्रति सावधान रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications