जारी है सर्दी का प्रकोप, कोहरे के कारण 21 ट्रेनें लेट, यहां हो सकती है आज बारिश

नई दिल्ली। साल 2020 का स्वागत शीतलहर और कोहरे के साथ हुआ, बुधवार को भी पूरे उत्तर भारत में लोगों ने भीषण सर्दी का सामना किया, स्काईमेट के मुताबिक साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में कमी महसूस की गई।

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि साल के पहले दिन दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज दिया गया है। कोहले के कारण आज भी 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में ऐसे ही हालात हैं। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में तो कई जगह पारा शून्य के नीचे है। कोहरे की वजह से लोगों का बुरा हाल है।

आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी, विभाग के अनुमान के मुताबिक आज से शीतलहर से राहत मिलेगी और तापमान ऊपर चढ़ेगा और गलन में कमी आएगी।

यहां हो सकती है आज बारिश

यहां हो सकती है आज बारिश

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। पंजाब में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+