दिल्ली समेत देश के 9 राज्यों में भारी बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। 1 जून को मानसून के केरल में दस्तक देने के बाद देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला चालू है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ आया है, जिसके कारण देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी ने कहा है कि आज राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और शाम तक अच्छी-खासी बारिश का अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Forecast Today: IMD की चेतावनी, Delhi समेत 9 राज्यों में होगी भारी बारिश | वनइंडिया हिंदी
    देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक देश में अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

    मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है...

    मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है...

    आईएमडी ने कहा है कि गुजरात, दमनदीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, नॉर्थ ईस्ट, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है।

    दिल्ली में रहेगा मौसम भीगा-भागा

    दिल्ली में रहेगा मौसम भीगा-भागा

    और आज से लेकर आगामी शुकवार तक रोजाना दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, इस दौरान तेज हवा चलेगी, सप्ताहंत यानी शनिवार को बारिश के भी आसार हैं तो वहीं, 15 जून से गर्मी परेशान कर सकती है, जबकि 20 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार है, जिसके कारण दिल्ली में बारिश होगी।

    इन राज्यों में अलर्ट जारी

    इन राज्यों में अलर्ट जारी

    तो वहीं जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+