Weather Updates: दिल्ली-गुरुग्राम में बारिश का कोहराम, सड़कें जलमग्न, राजीव चौक पर लगा तगड़ा जाम
Weather Updates: पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है, कहीं लू और कहीं बारिश ने लोगों को बुरी तरह से तंग किया हुआ है। आज सुबह हरियाणा और दिल्ली में जमकर बारिश हुई है। इस बरसात से तापमान में तो कमी आई है लेकिन भारी बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गई हैं।

जिसके कारण गुरुग्राम में लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इस बारिश की वजह से खेड़की दौला से राजीव चौक तक करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
आज पूरे दिन मौसम गीला रहेगा
फिलहाल अभी बारिश रूक गई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, पंजाब और राजस्थान में मौसम गीला रहेगा। मालूम हो कि आईएमडी ने पहले ही इन राज्यों में 23 जून के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। उसका कहना है कि Cyclone Biparjoy का ये साइड इफेक्ट है जिसके कारण इन राज्यों में बारिश हो रही है।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा
आपको बता दें कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। तो वहीं 24 जून के बाद यहां के मौसम में बदलाव होगा हालांकि इसके दो दिन बाद फिर से मौसम करवट लेगा और बरसात होगी। मौसम विभाग ने ये भी कहा कि मानसून की चाल सुधर गई है और अगर सबकुछ सही रहा तो ये इस महीने के अंत तक दिल्ली में प्रवेश कर सकता है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा में भी आज और कल जमकर बरसात हो सकती है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। कर्नाटक में तो कल से ही मौसम काफी बिगड़ हुआ है तो वहीं आज भी असम भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
असम में बाढ़ जैसे हालात
पिछले दिनों हुई बरसात के कारण यहां कोकराजहार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाइगांव में बाढ़ जैसे हालात पेदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने सभी को सेहत के प्रति सचत रहने को कहा है। तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड में आज भी बारिश के आसार हैं, इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है।
#WATCH | Waterlogging in parts of Gurugram after heavy rainfall
(Visuals from Narsinghpur Chowk) pic.twitter.com/xN3JFuTc4p
— ANI (@ANI) June 21, 2023
#WATCH | Heavy waterlogging in parts of Gurugram after rain lashed the city
(Visuals from Narsinghpur Chowk) pic.twitter.com/B8Q7IlC8oh
— ANI (@ANI) June 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications