हिमाचल समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां भी जमकर बरसेंगे बदरा
नई दिल्ली। देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से दो दिन में 17 लोगों की जान चली गई। सेना के हेलिकॉप्टर राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। दूसरी ओर, हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मानसून की शुरुआत से अब तक देशभर में 626 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 612 मिमी से करीब 2 फीसदी ज्यादा है।

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही
जबकि उत्तराखंड में बादल फटने से 20 घर बह गए, इसके बाद 18 लोग लापता हैं। अलकनंदा समेत राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, पौढ़ी और नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यहां भी जमकर बरसेंगे बदरा
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ भागों में मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन जारी रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
-
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
उत्तराखंड: नंदौर वन्यजीव अभ्यारण्य ने जैव विविधता गैलरी का अनावरण -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications