Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटों में हो सकती है भारी बारिश, एमपी में Yellow Alert
नई दिल्ली, 22 जुलाई। उमस और गर्मी से जूझ रही नई दिल्ली में कल से बादल बरस रहे हैं, आईएमडी के मुताबिक अगले दो घंटों के दौरान यहां पर आज जमकर बादल सकते हैं। उसने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) बरवाला, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है।

जोरदार बारिश के भी आसार हैं
तो वहीं दूसरी ओर चांदपुर, मोदीनगर, जट्टारी, खैर, इगलास, राया, हाथरस, मथुरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और राजस्थान के राजगढ़ के आसपास के इलाकों में भी जोरदार बारिश के भी आसार हैं। विभाग का कहना है बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक चल सकता है।

कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी
वैसे आज उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार में भी भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत बारिश की आशंका है इसलिए कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी है।
राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है
तो वहीं रजवाड़ों के राज्य राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है और इसी कारण उसने यहां पर अलर्ट जारी किया है। तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
जबकि पंजाब, हरियाणा में भी आज बादल बरस सकते हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं गुजरात में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज बरसात हो सकती है। जबकि मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है, उनके नाम खंडवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मण्डला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा और बुरहानपुर।

इन स्थानों पर भी हो सकती है भारी बारिश
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications