Weather Updates: देश के कई राज्यों में बारिश से बढ़ी ठंड, शिमला में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, अलर्ट जारी
Weather Updates: एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है, गुरुवार को दिल्ली और यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट ये कहा रहा है कि यूपी, बिहार, झारखंड और एमपी में आज और कल बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से एक बार फिर से लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा, हालांकि कल की बारिश के बाद आज सुबह दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है, अनुमान है कि आज यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
Recommended Video

अगले 2 दिनों मे लोगों को भीषण ठंड का सामना कर पड़ सकता है
तो वहीं इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि आज और कल यूपी में जमकर बादल बरस सकते हैं, खासकर पश्चिमी इलाके में जमकर वर्षा हो सकती है, जिसके कारण अगले 2 दिनों मे लोगों को भीषण ठंड का सामना कर पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के डिस्टरबेंस की वजह से यूपी में ठंड बढ़ सकती है।
7 फरवरी से बदलेगा मौसम
लखनऊ मौसम विभाग ने मुताबिक सर्दी और बारिश का सिलसिला दो दिनों तक रहेगा और 7 फरवरी से एक बार फिर से मौसम में गर्मी आएगी।

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है, गुरुवार को शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में भी स्नो-फॉल हुआ है। तो वहीं कश्मीर और उत्तराखंड में भी कई जगहों पर बर्फबारी हुई है, जिसे की ठंड बढ़ी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा
हिमाचल प्रदेश के केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का दौर यूं ही जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

स्काईमेट
जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है, बर्फीली हवाएं पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बहराइच के लोगों को बुरी तरह से तंग करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications