Weather: अब गर्मी नहीं करेगी तंग, दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, Yellow Alert जारी

नई दिल्ली, 02 मई। गर्मी से उबल रहे उत्तर भारत में रविवार से ही मौसम ने नर्म रूख अख्तियार किया हुुआ है। कई राज्यों में कल शाम को बारिश हुई है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं इसलिए पूरे उत्तर भारत में आंधी-तूफान के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

 '6-7 दिनों में बारिश के कारण तापमान में कमी देखी जाएगी'

'6-7 दिनों में बारिश के कारण तापमान में कमी देखी जाएगी'

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने साफ तौर पर कहा है कि 'आने वाले ले 6-7 दिनों में बारिश के कारण तापमान में कमी देखी जाएगी और लू का प्रकोप भी नहीं देखने को मिलेगा तो वहीं दिल्ली में मंगलवार से बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कम होने के बाद फिर से तापमान में वृद्धि् होगी।'

Recommended Video

    Weather Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इन राज्यों में पड़ने वाली है बारिश | वनइंडिया हिंदी
     सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत

    सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत

    हालांकि गर्मी-सर्दी के इस मौसम में हर किसी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान चालीस पार रहने के ही आसार जताए हैं।

     कई राज्यों में Pre Monsoon की आशंका

    कई राज्यों में Pre Monsoon की आशंका

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी दिल्ली समेत कई राज्यों में Pre Monsoon की आशंका व्यक्त की है। स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब-हरियाणा में मंगलवार को लू से राहत मिलेगी और गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं। स्काईमेट ने ये भी कहा है कि गर्मी से तप रहे राजस्थान और गुजरात में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

    मानसून अपने निर्धारित वक्त पर ही आएगा

    मानसून अपने निर्धारित वक्त पर ही आएगा

    तो वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रा, हिमाचल और उत्तराखंड में तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने ऐलान किया था कि इस बार भले ही अप्रैल में Pre Monsoon गतिविधियां कम हुई हों लेकिन मानसून अपने निर्धारित वक्त पर ही आएगा और इस बार काफी अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। लोगों को गर्मी से जल्दी निजात मिलेगी। आपको बता दें कि हर साल साउथ-वेस्ट मानसून जून के पहले हफ्ते में ही केरल में दस्तक देता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+