Weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश, जानिए IMD का अपडेट

नई दिल्ली, 03 मई। पूरे देश में गर्मी ने आतंक फैलाया हुआ है, कई राज्यों में पारा चालीस पार जा चुका है तो वहीं कड़ी धूप में लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद से दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, कई राज्यों में रविवार शाम से आंधी-तूफान का दौर जारी है, जिससे लोगों को फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिली है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि दिल्ली और उसके आस-पास के राज्यों में आज हल्की बारिश का अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इन राज्यों में पड़ने वाली है बारिश | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान चालीस रहेगा

    दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान चालीस रहेगा

    लेकिन आईएमडी ने ये जरूर कहा कि दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान चालीस तक ही रहेगा लेकिव हीटवेव नहीं चलेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कल से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, एमपी और यूपी में बारिश के लिए Yellow Alert जारी किया हुआ है।

    गर्म हवाओं से राहत मिलेगी

    गर्म हवाओं से राहत मिलेगी

    आईएमडी ने कहा कि अगले 6-7 दिनों तक लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिलेगी, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद एक बार फिर से पारा चढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालंकि अब देश में Pre Monsoon की गतिविधियां भी चालू होंगी।

    हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

    हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ देखा गया है तो वहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

    हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

    जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल ,अंडमान, बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है ।

    धूल भरी आंधी

    धूल भरी आंधी

    तो वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार है तो वहीं चार मई से देश में Pre Monsoon गतिविधियां भी जारी होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+